ट्रीटमेंट पंजी में पायी गयी त्रुटि

बिहारशरीफ : जिला यक्ष्मा पदाधिकारी (डीटीओ) ने बुधवार को कतरीसराय पीएचसी व एडिशनल पीएचसी पावापुरी का औचक निरीक्षण किया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कुमार ने पावापुरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएमसी में कार्यरत टीबी कर्मचारी को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने ट्रीटमेंट पंजी की भी जांच की. जांच के दौरान डीएमसी […]
बिहारशरीफ : जिला यक्ष्मा पदाधिकारी (डीटीओ) ने बुधवार को कतरीसराय पीएचसी व एडिशनल पीएचसी पावापुरी का औचक निरीक्षण किया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कुमार ने पावापुरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएमसी में कार्यरत टीबी कर्मचारी को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने ट्रीटमेंट पंजी की भी जांच की. जांच के दौरान डीएमसी की ट्रीटमेंट पंजी में कई तरह की त्रुटियां पायीं. इस पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कुमार ने डीएमसी के कर्मी को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही कार्य में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




