पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का इनामी सदस्य राजकिशोर धराया
Updated at : 27 Oct 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/बनमनखी : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का इनामी सदस्य राजकिशोर पटेल उर्फ लंगड़ा को पूर्णिया के बनमनखी थाना के मील पट्टी से मंगलवार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि राजकिशोर पटेल उर्फ लंगड़ा नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के ढिबरीपर गांव निवासी […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/बनमनखी : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का इनामी सदस्य राजकिशोर पटेल उर्फ लंगड़ा को पूर्णिया के बनमनखी थाना के मील पट्टी से मंगलवार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि राजकिशोर पटेल उर्फ लंगड़ा नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के ढिबरीपर गांव निवासी स्व गंगा प्रसाद का पुत्र है. राजकिशोर पर बिहार सरकार द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
लंगड़ा को पीएलएफआइ का बिहार प्रमुख गणेश शंकर का दाहिना हाथ माना जाता है. यह उग्रवादी नये-नये युवाओं का रुपये देकर व रातों-रात अमीर हो जाने का प्रलोभन देकर संगठन से जोड़ने का काम करता था. साथ ही वह पीएलएफआइ को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने का काम करता था. लंगड़ा द्वारा हिलसा थाना क्षेत्र में कई संगीन उग्रवादी घटनाओं का अंजाम दिया जा चुका है. उसके द्वारा कई व्यवसायियों से लेवी की मांग की गयी है.
वर्ष 2015 में हिलसा थाना के बिहारी रोड़ से पीएलएफआइ के कई सदस्यों को अवैध हथियार, गोली, उग्रवादी संगठन के परचे आदि के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त राजकिशोर पटेल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था और वह भागने में सफला रहा. इसके बाद लंगड़ा द्वारा संगठन के अन्य सहयोगियों के साथ हिलसा के विश्वजीत हार्डवेयर की दुकान में गोलीबारी कर दुकान मालिक विश्वजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था. उस वक्त दुकान में एक अन्य व्यक्ति अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि उग्रवादी राजकिशोर पटेल उर्फ लंगड़ा बिहार के अलावा झारखंड में काफी सक्रिय था राजकिशोर की गिरफ्तारी नालंदा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है.
पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन…
मामले में बनमनखी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वहीं एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि राजकिशोर कुख्यात अपराधी रहा है और उसके खिलाफ हत्या और लूट के कई मामले लंबित हैं. बताया कि मील पट्टी निवासी नरेश सिंह के घर से राजकिशोर पटेल की गिरफ्तारी हुई है.
पीएलएफआइ बिहार प्रमुख गणेश शंकर का दाहिना हाथ है राजकिशोर
बिहार सरकार ने उसके ऊपर घोषित कर रखा था 25 हजार का इनाम
परवलपुर थाने के ढिवरीपर का है रहनेवाला
रांची के सदर थाना में एक व हिलसा थाना में दर्ज है छह मामले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




