हैचरी से पांच लाख मछली बीज का उत्पादन

Updated at : 26 Oct 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
हैचरी से पांच लाख मछली बीज का उत्पादन

झारखंड तक मछली बीज का होता है निर्यात बिहारशरीफ : मत्स्यपालकों को बढ़ावा देने के लिए नालंदा जिले के अस्थावां के बेनार में बनी हैचरी से रोजाना पांच लाख मछली बीज का उत्पादन हो रहा है. इस हैचरी से नालंदा के लोग ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के मछलीपालक बीज का निर्यात करने में लगे […]

विज्ञापन

झारखंड तक मछली बीज का होता है निर्यात

बिहारशरीफ : मत्स्यपालकों को बढ़ावा देने के लिए नालंदा जिले के अस्थावां के बेनार में बनी हैचरी से रोजाना पांच लाख मछली बीज का उत्पादन हो रहा है. इस हैचरी से नालंदा के लोग ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के मछलीपालक बीज का निर्यात करने में लगे हैं.

बेनार हैजरी से उत्पादित मछली बीज झारखंड तक सप्लाई की जा रही है. मां लक्ष्मी हैजरी ,बेनार के द्वारा रोजाना दो सौ बाटी मछली स्पॉन तैयार किये जाते हैं. एक बाट में तीन हजार मछली स्पॉन होते हैं. इसके लिए एक ग्रीडिंग कूल ,एक ऑटो और तीन चाइनिंग का निर्माण किया गया है. बड़ी मछली को इंजेक्शन देकर मेल व फिमेल को एकसाथ ग्रीडिंग पुल में 12 घंटे तक रखी जाती है.

सिर्फ एक रात में मछली अंडा दे देती है. इसके बाद चाइनिंग पुल में 72 घंटे तक पानी के प्रेशर में घुमाये जाने के बाद स्पॉन तैयार हो जाते हैं. तैयार स्पॉन को तालाब में डाल दिया जाता है. इसके लिए बेनार हैजरी दस कट्टे में तालाब निर्मित है जिसे नर्सरी के रूप में उपयोग किया जाता है.

एक बीघे के तालाब में घानी तैयार होता है. बेनार में एक -एक बीघे के तीन तालाब बना है.बिहार के नालंदा ,जमुई,सिकंदरा,आरा ,गया व झारखंड के कोडरमा,झाझाआदि जिले के लोग रेहु,कतला,सिलवर,ग्लासकर,नैनी,अमेरिकन रेहु के बीज की खरीदारी करने लोग पहुंचते हैं. बाजार में मांग के अनुरूप सपॉन घानी तैयार नहीं हो पाता है.

कम कीमत में अञ्छी क्वालिटी का स्पॉन व घानी उपलब्ध कराने से दूरदराज के लोग भी बेनार स्पॉन व घानी की खरीद के लिए पहुंच रहे हैं. बेनार हैचरी के संचालक विपिन कुमार ने बताया कि बड़ी मछली को पीसी व ओभारीन इनजेक्शन देकर मेल व फिमेल को एक साथ ग्रीडिंग पुल में एक रात के लिए छोड़ दिया जाता है. सिर्फ 12 घंटे में मछली अंडे दे देती है. इसके बाद स्पॉन तैयार होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन