नालंदा के सिपाही ने दिलायी थी एके 47

पटना/बिहारशरीफ : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की हत्या में उपयोग किये गये एके 47 हथियार को नालंदा पुलिस बल के सिपाही अनिल सिंह ने उपलब्ध कराया था. उक्त सिपाही भी बृजनाथी सिंह के राघोपुर के गांव फतेहपुर का रहने वाला है, लेकिन नाम सामने आते ही वह भूमिगत हो गया है. पटना पुलिस ने नालंदा […]
पटना/बिहारशरीफ : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की हत्या में उपयोग किये गये एके 47 हथियार को नालंदा पुलिस बल के सिपाही अनिल सिंह ने उपलब्ध कराया था. उक्त सिपाही भी बृजनाथी सिंह के राघोपुर के गांव फतेहपुर का रहने वाला है, लेकिन नाम सामने आते ही वह भूमिगत हो गया है.
पटना पुलिस ने नालंदा पुलिस को भी उसकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि मुन्ना सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि उसने अनिल सिंह से पहले एक एके 47 राइफल दो लाख 80 हजार में खरीदी थी. अनिल सिंह इसके लिए तीन लाख मांग रहा था. एक एके 47 खरीदने के बाद दूसरा एके 47 भी खरीदा गया, ताकि एक का उपयोग बृजनाथी सिंह पर हमला करने में किया जाये और दूूसरा पुलिस या किसी अन्य स्थिति से निबटने में किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




