देख कलुआ अपन माय के बात-बात पर डांटत है
Updated at : 24 Oct 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

मगही कवि सम्मेलन में झूमते रहे श्रोता नालंदा सांसद कौशलेंद्र ने किया शुभारंभ मगही कवियों को किया गया सम्मानित बरबीघा़ : ”अप्पन मईया के अंचला के नै लोर तनिक्को ताक है, देख कलुआ अप्पन माय के बात-बात पर डांट है” जैसे सामाजिक तंज कसने वाली कविताओं से मंत्रमुग्ध श्रोताओं ने देर तक रविवार को मगही […]
विज्ञापन
मगही कवि सम्मेलन में झूमते रहे श्रोता
नालंदा सांसद कौशलेंद्र ने किया शुभारंभ
मगही कवियों को किया गया सम्मानित
बरबीघा़ : ”अप्पन मईया के अंचला के नै लोर तनिक्को ताक है, देख कलुआ अप्पन माय के बात-बात पर डांट है” जैसे सामाजिक तंज कसने वाली कविताओं से मंत्रमुग्ध श्रोताओं ने देर तक रविवार को मगही कविता सम्मेलन का भरपूर आनंद लिया. संध्या बाती पत्रिका के संपादक हेमंत कुमार की मेरे गीत रह जायेंगे तेरे गुनगुनाने को तथा उमेश प्रसाद उमेश के मगही के-मगही के माटी में लह-लह है धान है, सुन गोरिया, जेकर नामी मगही पान है, सुन गोरिया तथा रंजीत जी की प्रसिद्ध हास्य कविता- इ मोबाइल वा तो जी के जंजाल है, हमला ले सबसे बड़ा इ काल है. जैसी रचना पाठ ने घंटों चले इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को भावविभोर किये रखा.
उक्त सम्मेलन में उदय शंकर शर्मा उर्फ कवि जी, उमेश बहादुर पुरी, बेधड़क जी, मिथलेश जी की रचनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी. इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व प्रभारी प्राचार्य एस.के.आर. कॉलेज डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह, आकाशवाणी पटना के कार्यक्रम
अधिशासी डॉ. लक्ष्मी पासवान, मगही अकादमी के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. दयानंद प्रसाद, जेनरल फिजिशियन डॉ. फैसल अहमद, स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. नूर फातमा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सांसद कौशलेंद्र ने अंगवस्त्र देकर कवितयों को सम्मानित कर मगही के उत्थान एवं विकास में उनके योगदान की सराहना की. इस मौके पर आयोजित मगही समूहगान के सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. स्वागत भाषण एवं मंच संचालन आयोजक उमेश बहादुर पूरी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




