शराबबंदी पर सख्त व अपराधियों पर नरम: सुमो
Updated at : 23 Oct 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. सुमो ने नीतीश सरकार पर जम कर साधा निशाना कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आये शेखपुरा : जिले के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में आये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार शराबबंदी पर सख्ती के लिए जहां सारी हदें पार कर रहे हैं. वहीं अपराधियों पर नरम रवैया अपना […]
विज्ञापन
विरोध. सुमो ने नीतीश सरकार पर जम कर साधा निशाना
कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आये
शेखपुरा : जिले के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में आये पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार शराबबंदी पर सख्ती के लिए जहां सारी हदें पार कर रहे हैं. वहीं अपराधियों पर नरम रवैया अपना रहे हैं. अपराध नियंत्रण के बिना विकास संभव नहीं है. सरकार के बड़े घटक दल राजद के दबाव में काम कर रहे नीतीश ने उक्त पार्टी से जुड़े कई संगीन मामलों के आरोपी मो. शहाबुद्दीन, राजबल्लभ यादव और राॅकी यादव की जमानत में सरकार ने काफी नरमी से कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया. आज इन आरोपियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा रही सरकार को मीडिया और बीजेपी के दबाव में यह कदम उठाना पड़ रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि जब नीतीश को अपना नेता मानने से शहाबुद्दीन ने इनकार किया तब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गये. नीतीश सरकार को अपराधियों से कोई परहेज नहीं है. यही कारण था कि अनंत सिंह से लंबे समय का साथ राजद नेता लालू के दबाव में छोड़ देना पड़ा. उन्होंने कहा कि सीएम रघुवर दास ने नीतीश सरकार के नेताओं पर झारखंड में शराब पीने का जो सवाल उठाया है वह सोलह आने सत्य है. यूपी हो अथवा झारखंड जहां-जहां जदयू के नेता बिहार के बाहर जाते हैं वहां मस्ती करते हैं.
इसके बाद भी देश में शराबबंदी कानून लागू करने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सात निश्चय के बहाने पुरानी योजनाओं पर नया कागजी खेल खेल रहे हैं. लेकिन इसका राजनैतिक लाभ नीतीश सरकार नहीं उठा सकते. सात पाकिस्तानी रेंजर को उड़ाने वाले बीएसएफ के जवानों को धन्यवाद देेते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की राजनैतिक इच्छाशक्ति और सेना का पराक्रम की देन है कि दुश्मनों को उनकी गलती का करारा एहसास कराया जा सका है.
बाइपास स्थित सहकारिता मंच कार्यालय के प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं का भव्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, पार्टी जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, नेत्री पूनम शर्मा, जिला परिषद् अध्यक्ष निर्मला सिंह, मोहन कुमार, भगवान दास गुप्ता, जिनप सदस्य रूदल पासवान, विभूति सिंह, संजय सिंह समेत अन्य लोगों ने अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




