गाइड बने सीएम, डेलीगेट्स को घुमाया

Updated at : 17 Oct 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
गाइड बने सीएम, डेलीगेट्स को घुमाया

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहभागियों, कार्यकताओं व देश के अन्य राज्यों से आये प्रतिनिधियों के साथ प्रकृति की गोद में बसा रमणीक स्थल घोड़ा कटोरा झील की सैर पर निकले. झील को इको फ्रेंडली टूरिज्म स्थल घोषित होने के नाते वे वहां बैटरी चालित वाहन से गये. वहां के दृश्य देख वे […]

विज्ञापन
रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहभागियों, कार्यकताओं व देश के अन्य राज्यों से आये प्रतिनिधियों के साथ प्रकृति की गोद में बसा रमणीक स्थल घोड़ा कटोरा झील की सैर पर निकले. झील को इको फ्रेंडली टूरिज्म स्थल घोषित होने के नाते वे वहां बैटरी चालित वाहन से गये. वहां के दृश्य देख वे काफी प्रफुल्लित दिखे. एक गाइड की तरह मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा झील, गृद्धकूट पर्वत व भगवान बुद्ध के हो रहे विशालकाय प्रतिमा के निर्माण का प्रतिनिधियों को अवलोकन कराया.
राजगीर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का निर्माण कर रहे कारीगरों को इसे 17 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने घोड़ा कटोरा क्षेत्र में किसी भी तरह के पोस्टर बैनर या किसी प्रचार-प्रसार की सामग्री नहीं लगाने का भी निर्देश दिया. यहां तक कि पर्यटन विभाग के भी बैनर नहीं लगाने को कहा.
उन्होंने कहा कि हर हाल में वर्ष के अंत तक घोड़ा कटोरा में भगवान बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा का निर्माण हो जाना चाहिए. ताकि यह स्थल बौद्ध पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके. वहीं राजगीर के मृग विहार में सफारी पार्क के विस्तार पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की. नीतीश कुमार रोपवे स्थल से बैट्री चालित वाहन से जल संसाधन मंत्री ललन सिंह व राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार के साथ घोड़ा कटोरा के लिए रवाना हुए. इससे पूर्व घोड़ा कटोरा के मुख्य द्वार पर जिला वन पदाधिकारी रणवीर सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया.
इस अवसर पर सांसद आरसीपी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, एसपी, राजगीर एसडीओ लाल ज्योति नाथ साहदेव, डीएसपी संजय कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
चाय की चुस्कियों के साथ सीएम ने की सहयोगियों से गुफ्तगू
घोड़ा कटोरा भ्रमण के बाद पहाड़ी झील के समीप ही सोफे पर विराजमान होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद उठाया. इसी दौरान जहां उन्होंने जल संसाधन मंत्री ललन सिंह, संचार मंत्री, पवन वर्मा, राजगीर विधायक रवि ज्योति आदि सहयोगियों को घोड़ा कटोरा पहाड़ी झील यात्रा के रूप में रेखा की जानकारी ली. उन्होंने राजगीर में पर्यटन के महत्व को लेकर घोड़ा कटोरा को इको फ्रेंडली पर्यटक स्थल बताते हुए कहा कि घोड़ा कटोरा हमारे ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ा स्थान है, जो हमारे ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहरों में शुमार है. यह जगह देखने के बाद नेता व कार्यकर्ता सभी काफी खुश दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन