प्रतिमा विसर्जन की तिथि का नहीं हो सका निर्धारण

Updated at : 04 Oct 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन की तिथि का नहीं हो सका निर्धारण

पांच को जिलाधिकारी करेंगे जिला शांति समिति की बैठक बरबीघा : तीन दर्जन से अधिक पूजा समिति के सदस्यों को विगत वर्ष प्रतिमा विसर्जन मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा अभियुक्त बना कर इस वर्ष भेजे जब कानूनी नोटिस से आक्रोशित सदस्यों द्वारा सोमवार को स्थानीय थाने में आयोजित शांति समिति में जम कर प्रशासन से […]

विज्ञापन

पांच को जिलाधिकारी करेंगे जिला शांति समिति की बैठक

बरबीघा : तीन दर्जन से अधिक पूजा समिति के सदस्यों को विगत वर्ष प्रतिमा विसर्जन मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा अभियुक्त बना कर इस वर्ष भेजे जब कानूनी नोटिस से आक्रोशित सदस्यों द्वारा सोमवार को स्थानीय थाने में आयोजित शांति समिति में जम कर प्रशासन से अपनी भड़ास निकाली गयी.
एसडीएम सुबोध कुमार, एसडीपीओ अमित शरण, समाजसेवी पूनम शर्मा, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार, अंचलाधिकारी मनीष कुमार एवं कृषि पदाधिकारी उमाकांत के समक्ष दुर्गा पूजा समितियों एवं मुहर्रम को लेकर ताजिया कमेटी के मेंबरों के द्वारा प्रतिमा विसर्जन और ताजिया कमेटी के मेंबरों के द्वारा प्रतिमा विसर्जन और ताजिया जूलूस निकालने का फैसला तो हलकी-फलसकी रस्साकस्सी के बाद सुलझा ली गयी. मो. अलाउद्दीन, मो. आफतालब,
मो. अरशद के प्रस्ताव को स्वीकार कर अधिकारियों द्वारा 12-13 अक्टूबर को ताजिया जुलूस निकालने की इजाजत दी गयी. पर सभी पूजा समितियों द्वारा ज्योंही 14 अक्टूबर के बाद प्रतिमा विसर्जन की मांग रखी गयी.
एसडीएम सुबोध कमार तथा एसडीपीओ अमित शरण द्वारा अपने उच्चाधिकारी से प्रस्ताव रखने और जिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित पांच अक्टूबर की शांति समिति की बैठक में फैसला होने की बात कही गयी, जिससे पहले से ही रोषपूर्ण स्थिति में मौजूद इन सदस्यों का आक्रोश बढ़ गया. आखिरी में गरमागरम बहस के बाद एसडीएम सुबोध कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को विश्वास में लेकर 12-13 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन तथा 14 को ताजिया जुलूस के लिए दोनों को तैयार करा लिया.
फिर भी दोनों पक्षों को जिला में पांच अक्टूबर को प्रस्तावित डीएम के साथ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है. प्रशासन के द्वारा हर पूजा समिति द्वारा अपने-अपने परीधि में अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा आदि के साथ वैध बिजली कनेक्शन अनिवार्य बताया गया है. साथ ही प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे का प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रौशन कुमार, पूर्व जदयू नेता शंभु सिह, अजय साव, मंटू कुमार, रितेश कुमार, विक्रम कुमार, विक्की सर्राफ, ओंकार सेठ, विलास यादव, ओमशंकर भदानी, रामाश्रय पंडित, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन