जमीन की नापी से हड़कंप
Updated at : 25 Sep 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम 34 प्लॉटों में से अब तक छह प्लॉटों की नापी राजगीर : मलमास मेला सैरात की जमीन की नापी शुरू होते ही मेला क्षेत्र के जमीन पर अवैध कब्जा जमाये लोगों में हड़कंप मच गया है. वे इस नापी को रूकवाने की तिकड़म भिड़ाना भी शुरू कर दिये हैं, जिसकी वजह से नापी कर […]
विज्ञापन
मुहिम 34 प्लॉटों में से अब तक छह प्लॉटों की नापी
राजगीर : मलमास मेला सैरात की जमीन की नापी शुरू होते ही मेला क्षेत्र के जमीन पर अवैध कब्जा जमाये लोगों में हड़कंप मच गया है. वे इस नापी को रूकवाने की तिकड़म भिड़ाना भी शुरू कर दिये हैं, जिसकी वजह से नापी कर रहे अमीनों को जगह-जगह पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार इस नापी को रूकवाने के लिए कुछ लोग तो कमिश्नर के पास भी हाजिरी लगा आये हैं, परंतु उन्हें वहां से भी कुछ हासिल नहीं हो सका. उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.
मेला सैरात के कुल 34 प्लॉटों में से अब तक छह प्लॉटों की नापी हो चुकी है. शुक्रवार को दो प्लॉट 5031 व 5057 का नापी किया गया. प्लॉट नंबर 5031 में जिला पर्षद के द्वारा बनाये गये 25 दुकानें व कई होटल व धर्मशालाएं व निजी भवन भी मेला सैरात के जमीन की अतिक्रमण की जद में आया है. नापी के बाद सबों को चिह्नित किया जा रहा है.
मालूम हो कि राजगीर में प्राचीन काल से ही तीन सालों के अंतराल पर मलमास मेला लगता है. मेला आयोजन के लिए कुल 73 एकड़ तीन डिसमिल भूमि मेला सैरात के नाम से निबंधित है. लेकिन धीरे-धीरे इस भूमि को लोगों ने अतिक्रमण कर लिया और आज इस भूमि पर कई आलीशान होटल,मकान,झुग्गी-झोपड़ी,बाग-बगीचा, धर्मशाला और सरकारी व निजी दुकानें बनी है. इस अतिक्रमण के कारण मेला का स्वरूप भी धीरे-धीरे छोटा होता जा रहा है.
मेला के दौरान पहले जहां काफी संख्या में खेल-तमाशा आदि लगते थे. साधु संतों का जमावड़ा होता था. राजगीर के एक बुद्धिजीवी तबका इस भूमि को अतिक्रमण करने के लिए बराबर प्रयासरत है. उन्हीं सब के पहल से ही सरकार के द्वारा इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नापी का कार्य प्रारंभ किया गया है.
सैरात की कुल भूमि का प्लॉट नंबर व रकबा
खेसरा संख्या अराज (डिसमिल में)
7741 41
5020 83
7738 3.32
5182 1.81
5160 24
5062 20
5070 46
5027 20
5069 90
5038 04
5039 08
5024 5.59
5023 72
2384 16.30
4999 38
7688 2.10
7693 40
5069 98
5021 2.8
5024 42
5023 25
5092 25.40
5088 1.70
5188 2.51
5066 96
5063 08
5057 50
5037 1.82
2369 15
4997 8.14
5183 1.8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




