टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी

Updated at : 20 Sep 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से आधा दर्जन जख्मी

नूरसराय : स्थानीय प्रखंड के बघाड़ कब्रिस्तान के समीप टेंपो पलटने से लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं. टेंपो पर सवार लोगों ने बताया कि चंडी के सिरनावां गांव से नूरसराय जाने के क्रम में घटना घटी. घायल लागों में पटना जिले के उस्फा गांव निवासी रणधीर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रंजन […]

विज्ञापन

नूरसराय : स्थानीय प्रखंड के बघाड़ कब्रिस्तान के समीप टेंपो पलटने से लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये हैं. टेंपो पर सवार लोगों ने बताया कि चंडी के सिरनावां गांव से नूरसराय जाने के क्रम में घटना घटी. घायल लागों में पटना जिले के उस्फा गांव निवासी रणधीर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रंजन पासवान अपनी पत्नी पूजा देवी को लेताहर करके सिरनावां गांव से उस्फा जा रहा था तथा दूसरा घायल सिरनावां गांव के चंद्र मोहन रविदास के 2 वर्षीय पुत्र श्रीकांत रविदास अपने घर से नूरसराय जा रहा था.

इन दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में घायल रंजन की पत्नी पूजा को भी हलकी चोट आयी है. पूजा ने सदर अस्पताल में बताया कि टेंपो चालक काफी छोटा था तथा टेंपो बार-बार बंद हो जा रहा था. अचानक संतुलन खो देने से टेंपो अपने आप तीन पलटनी खाकर गड्ढे में पलट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन