पूर्व प्रधानाध्यापक व सचिव पर मामला दर्ज

Updated at : 20 Sep 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्रधानाध्यापक व सचिव पर मामला दर्ज

बख्तियारपुर : भवन निर्माण के लिए आवंटित लाखों की राशि के गबन के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने सालिमपुर थाने में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहटा के अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान व पूर्व सचिव नवल किशोर सिंह पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के भवन […]

विज्ञापन

बख्तियारपुर : भवन निर्माण के लिए आवंटित लाखों की राशि के गबन के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने सालिमपुर थाने में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहटा के अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान व पूर्व सचिव नवल किशोर सिंह पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2006-07 में सात लाख नब्बे हजार दो सौ रुपये आवंटित किये गये थे.

परंतु, भवन निर्माण किये बगैर तत्कालीन प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान व विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व सचिव नवल किशोर सिंह ने सारी राशि निकाल कर आपस में बंदरबांट कर लिया. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने बताया कि बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद भी भवन निर्माण नहीं कराये जाने के बाद जांच की गयी. जांचोपरांत दोषी पाये गये तत्कालीन प्राचार्य व समिति के सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन