दूध कारोबारी की हत्या
Updated at : 19 Sep 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/करायपरशुराय (नालंदा) : करायपरशुराय थाना क्षेत्र के परसा गांव के समीप अपराधियों ने दूध कारोबारी की गोली मार हर हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटी. पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव निवासी कैलाश यादव के 40 वर्षीय पुत्र शिवशंकर यादव दूधिया का काम करता था. वह […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/करायपरशुराय (नालंदा) : करायपरशुराय थाना क्षेत्र के परसा गांव के समीप अपराधियों ने दूध कारोबारी की गोली मार हर हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटी. पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव निवासी कैलाश यादव
के 40 वर्षीय पुत्र शिवशंकर यादव दूधिया का काम करता था. वह पशुपालकों से दूध खरीद कर बेचने के लिए धनरूआ व पटना ले जाता था. रविवार की सुबह भी दूध लेकर वह घर से निकला था. इसी दौरान करायपरशुराय थाना क्षेत्र के परसा गांव के समीप घात लगाये अपराधियों ने शिवशंकर यादव के शरीर में दो गोलियां दाग दीं. इस घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है.
2010 से चल रहा विवाद
करायपरशुराय के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शिवशंकर यादव का उसके गोतिया लोगों से 2010 से ही जमीन विवाद चल रहा था. एक वर्ष पूर्व शिव शंकर यादव के बड़े भाई की भी गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. इस मामले में मृतक शिवशंकर यादव के चचेरे भाई ने सात लोगों को अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.
जमीन विवाद में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, सात पर प्राथमिकी दर्ज
करायपरशुराय थाने के परसा गांव के समीप हुई घटना
सिर्फ परिवार का विकास करना समाजवाद नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




