हर्षोल्लास के साथ मनाया अनंत चर्तुदशी का पर्व

नूरसराय : गुरुवार भादो माह के शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी यानी अनंत चर्तुदशी को लेकर पूरे बाजार में दिनों भर चहल-पहल देखी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु बाजार आकर मंदिरों व गणेश जी की प्रतिमाओं के निकट बैठे ब्राह्मणों से विधिवत पूजा पाठ करवा कर 14 गांठ वाली रेशमी धागा अपने दाये भुजा […]
नूरसराय : गुरुवार भादो माह के शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी यानी अनंत चर्तुदशी को लेकर पूरे बाजार में दिनों भर चहल-पहल देखी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु बाजार आकर मंदिरों व गणेश जी की प्रतिमाओं के निकट बैठे ब्राह्मणों से विधिवत पूजा पाठ करवा कर 14 गांठ वाली रेशमी धागा अपने दाये भुजा पर बंधवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस पूजा में पंचामृत का बहुत महत्व है तथा इस धागे को पंचामृत में भिगोकर पूजा की गयी. अनंत भगवान विष्णु का ही प्रारूप कहा जाता है, इसलिए भक्तों ने आज सच्चे मन से मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ किया. कई भक्तों ने आज के दिन नमक नहीं खाय, पूरे फलाहार पर रहे. आज का दिन विशेष संयोग यह रहा कि गुरुवार का स्वामी स्वयं भगवान विष्णु है. इसलिए श्रद्धालुओं ने तन-मन से अनंत फल की प्राप्ति तथा अनंत संकटों से रक्षा के लिए पुरुष ने दाहिने भुजा पर और महिलाओं ने बायें भुजा पर अनंत सूत्र धारण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




