स्कूलों में संचालित योजनाओं में लाएं तेजी
Updated at : 10 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रवृत्ति व एमडीएम पर सख्त निर्देश बिहारशरीफ : स्थानीय हरदेव भवन में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेशचंद्र सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. विद्यालयों में संचालित मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की राशि जल्दी से जल्दी विद्यार्थियों के खाते में भेजने के […]
विज्ञापन
छात्रवृत्ति व एमडीएम पर सख्त निर्देश
बिहारशरीफ : स्थानीय हरदेव भवन में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेशचंद्र सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
विद्यालयों में संचालित मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की राशि जल्दी से जल्दी विद्यार्थियों के खाते में भेजने के साथ मध्याहृन भोजन योजना संबंधी कई निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में किसी भी कारण से एमडीएम बंद न हो. बल्कि अधिकारी मेनू के अनुसार शुद्ध, स्वच्छ व स्वास्थ्यबर्द्धक भोजन देना सुनिित करें. कस्तुरबा विद्यालयों में कई प्रकार की गड़बडि़यों पर भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये.
डीईओ श्री सिंह द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी सुनिित करने का निर्देश दिया. माध्यमिक विद्यालयों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संबंध में भी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वशिक्षा अभियान, लेखा योजना, वर्ग कक्षा निर्माण आदि से संबंधित भी निर्देश दिये गये. इस मौके पर डीपीओ सुरेन्द्र कुमार, डीपीओ शफी अहमद सहित सभी संभागों के प्रभारी, बीईओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




