राजगीर में फिल्म समारोह आठ से, तैयारी शुरू

Updated at : 05 Sep 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में फिल्म समारोह आठ से, तैयारी शुरू

राजगीर : फिल्म डिविजन मिनिष्ट्री ऑफ इन्फोरमेशन एण्ड ब्रोडकाफस्टींग अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के माध्यम से राजगीर के कन्वेंसन सेंटर में फिल्म फेस्टीवल का आयोजन होने जा रहा है. आठ सितंबर को इसका उद्घाटन अंर्तराष्ट्रीय कन्वेंसन सेंटर में होगा. मुम्बई फिल्म फेस्टीवल में सेलेक्टेड 25 ज्ञानवर्द्धक फिल्मों की प्रस्तुती की जायेगी. इस फिल्म फेस्टीवल का मुख्य […]

विज्ञापन

राजगीर : फिल्म डिविजन मिनिष्ट्री ऑफ इन्फोरमेशन एण्ड ब्रोडकाफस्टींग अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के माध्यम से राजगीर के कन्वेंसन सेंटर में फिल्म फेस्टीवल का आयोजन होने जा रहा है. आठ सितंबर को इसका उद्घाटन अंर्तराष्ट्रीय कन्वेंसन सेंटर में होगा. मुम्बई फिल्म फेस्टीवल में सेलेक्टेड 25 ज्ञानवर्द्धक फिल्मों की प्रस्तुती की जायेगी. इस फिल्म फेस्टीवल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ ही आस पास के लोगों में देश दुनियां की जानकारी के साथ ही उनके ज्ञान के दायरा को बढ़ाना है. इसमें दिखाये जाने वाले सभी फिल्म ज्ञानबद्धक और प्रेरणादायक होंगे.

तीन दिनों में दिखायी जायेंगी 25 फिल्में:
फिल्म फेस्टीवल के ओपनींग आठ सितंबर की शाम चार बजे से होगा, जो संख्या 7:30 बजे तक चलेगा. जबकी दूसरे दिन तीन बजे से जबकी तीसरे दिन, दिन के ग्यारह बजे से शुरू होगा, जो संध्या 7:30 बजे तक चलेगा. प्रथम दिन सात फिल्म और दूसरे दिन व तीसरे दिन 9-9 फिल्म दिखाये जायेंगे. सभी फिल्म अंग्रेजी भाषा की होगी.
इसमें आस्ट्रेटिलया, बुलगारीया, डेनमार्क, जर्मन, पोलैंड, रोमानिया और यूके का फिल्म दिखया जायेगा. फेस्टीवल कि शुरुआत भारतीय फिल्म से होगा. अश्वीन कुमार द्वारा निर्देशित व ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित द लिटिल टेरलिष्ट फिल्म से फेस्टीवल कि शुरुआत होगी.
प्रथम दिन चार भारतीय फिल्म का होगा प्रदर्शन:-
फेस्टीवल का पहला दिन भारतीय फिल्म का भरमार होगा. इस दिन एक ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित एक फिल्म सहित कुल चार फिल्मों का प्रदर्शन होगा. जबकि एक आस्ट्रेलिया एक रोमानियां व एक यूके का फिल्म दिखाया जायेगा.
प्रथम दिन प्रदर्शित होने वाली फिल्में:-
द लिटर टेलिस्ट-भारतीय
अली एण्ड बॉल-आस्ट्रेलिया
न्यू टियर मेमोरिज-भारतीय
म्यूजिक द वल्ड-रोमानियां
फयूम संग-भारतीय
द लोस्ट होम-भारतीय
द मेमोरी ऑफ ऐसेप्टींग लाइफ-यूके
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन