राजगीर में शुरू होगी फिल्म सिटी
Updated at : 04 Sep 2016 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. निर्माण के लिए 360 एकड़ भूमि का हुआ अधिग्रहण फुटबॉल स्टेडियम, स्पोर्ट्स एकेडमी और सीआरसी राजगीर :पर्यटन शहर राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत फिल्म सिटी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम, आइटीसीटी, स्पोर्ट एकेडमी, सीआरसी का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा. इसके लिए राजगीर प्रखंडक्षेत्र के ठेरा, मोरा व पिलखी गांव […]
विज्ञापन
मुहिम. निर्माण के लिए 360 एकड़ भूमि का हुआ अधिग्रहण
फुटबॉल स्टेडियम, स्पोर्ट्स एकेडमी और सीआरसी
राजगीर :पर्यटन शहर राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत फिल्म सिटी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम, आइटीसीटी, स्पोर्ट एकेडमी, सीआरसी का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा. इसके लिए राजगीर प्रखंडक्षेत्र के ठेरा, मोरा व पिलखी गांव में कुल 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. फिल्म सिटी का निर्माण पर कुल 125 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं. फिलम सिटी कािनर्माण दो फेज
में होगा. प्रथम फेज में कुल 53 करोड़ तथा दूसरे फेज में 89 करोड़ रुप्ये खर्च किये जाने है. शनिवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं खेल मंत्रालय के प्रधान सचिव ¨चैतन्य प्रसाद ने राजगीर पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम से भूमि अधिग्रहण, किसानों को मिलने वाले मुआवजा, जमीन की नापी, नक्शा निर्माण आदि की जानकारी ली. तत्पात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में फिल्म सिटी निर्माण पर एक प्रेजेंटेशन को देखा तथा उसमें जरूरी सुझाव दिया. श्री विवेक सिंह ने फिल्म सिटी सहित अन्य कैंप के निर्माण हेतु कार्य को तेज करने का आदेश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि फिल्म सिटी के साथ ही स्पोर्ट्स एकेडमी, आइटीसीटी सेंटर फुटबॉल स्टेडियम व सीआरसी के लिए अलग-अलग जमीन की नापी कर नक्शा तैयार करे तथा इस पर बाहरी चहारदीवारी को निर्माण भवन निर्माण विभाग के द्वारा करा लिया जाय ताकि अंदरूनी कार्य का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जा सके.
कुल 364 एकड़ भूमि का किया गया अधिग्रहण :उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए नीमा गांव के पास 20 एकड़ आइटीसी सेंटर निर्माण के लिए नीमा व नेकपुर गांव मिला कर कुल 63 एकड़, स्पोर्ट्स एकेडमी व फुटबॉल स्टेडियम के लिए ढेरा गांव में ही 19 एकड़, वहीं सड़क व ड्रेनेज निर्माण के लिए 27 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है.
किसानों को दिया जा चुका है मुआवजा
जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने कहा कि फिलम सिटी, आइटी सेंटर, खेल स्टेडियम आदि के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है. संबंधित सभी किसानों को मुआवजा की राशि भी दी जा चुकी है. चहारदीवारी हेतु भूमि का नापी कराया जा चुका है. अब इस पर शीघ्र ही चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
राजगीर में निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की जानकारी लेते जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम.
अत्याधुनिक व पीपीपी मोड पर निर्मित होगी फिल्म सिटी :
राजगीर में बनने वाले फिल्म सिटी पीपीपी मोड पर निर्मित होगा. वहीं यहां बनने वाले फिल्म सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यहां आर्ट गैलरी, लिमेशन, शूटिंग थियेटर, स्टूडियो फैसिलिटी, टोटल प्रोजेक्टर, डिजिटल कैमरा, अत्याधुनिक सुव्यवस्थित लैब, फिल्म स्क्रीनिंग लैब, ग्रीन स्क्रीन स्टूडिया, डिजिटल प्रोजेक्टर, थियेटर आदि अत्याधुनिक सुविधाओं से यह फिल्म स्टूडियो लैस होगा. इस अवसर पर राजगीर अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योति नाथ शाहदेव, डीसीएलआर प्रभात कुमार, जिला खेल पदाधिकारी आनंदी प्रसाद, बीडीओ राजगीर आनंद मोहन, सीओ सतीश कुमार सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




