जिले के आठ बीडीओ से जवाब-तलब, हड़कंप
Updated at : 01 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

योजना में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने कार्रवाई नाजायज राशि मांगने वालों पर होगी कार्रवाई बिहारशरीफ : बुधवार को स्थानीय हरदेव भवन में पीएम आवास और शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक की गयी है. कार्यों में शिथिलता बरतने वाले जिले के आठ बीडीओ से डीडीसी कुंदन कुमार ने जवाब-तलब किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
योजना में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने कार्रवाई
नाजायज राशि मांगने वालों पर होगी कार्रवाई
बिहारशरीफ : बुधवार को स्थानीय हरदेव भवन में पीएम आवास और शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक की गयी है. कार्यों में शिथिलता बरतने वाले जिले के आठ बीडीओ से डीडीसी कुंदन कुमार ने जवाब-तलब किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कोई नाजायज राशि की मांग करता है इसकी सूचना दें.
डीएम,डीडीसी व एसडीओ के मोबाइल पर सूचना लाभुक दे सकते है. सभी प्रखंडों में दीवारों पर वरीय पदाधिकारी के मोबाइल नंबर अंकित करा दिया गया है.डीडीसी कुंदन कुमार ने कहा कि वर्ष 2010-11 से 2014-15 के अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने में वेन का प्रदर्शन सबसे खराब है. सरमेरा एवं रहुई की स्थिति भी खराब है. तीनों बीडीओ से जवाब-तलब किया गया है.
आवासों को ठीक कराने में चंडी,एकंगरसराय,हरनौत,बिहारशरीफ व हिलसा की स्थिति अच्छी है. जो लाभुक पैसा लेकर आवास पूर्ण नहीं करेंगे उनपर भी कार्रवाई की जायेगी.आवास और शौचालय का लिंटल स्तर तक काम करने वाले लाभुकों को दूसरी किस्त का भुगतान जल्द करने का आदेश दिया गया है. आवास एवं शौचालय निर्माण में खराब प्रदर्शन के लिए सरमेरा,सिलाव, अस्थावां, हरनौत, इस्लामपुर के बीडीओ से भी शो कॉज किया गया है. बैठक में यह भी कहा गया कि पंचायतों में आम सभा का आयोजन करें. अब तक हिलसा, नूरसराय व चंडी में शत फीसदी पंचायतों में आम सभा का आयोजन नहीं की गयी है. इस मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर रवीन्द्र राम, नजारत उपसमाहर्त्ता सुरेन्द्र कुमार सभी बीडीओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




