अलीनगर में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

बिहारशरीफ : शहर के अलीनगर मोहल्ले में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात की गयी है. अलीनगर मोहल्लों में करीब दो दर्जन लोग डायरिया से बीमार हैं. इन लोगों का इलाज सदर पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा किया गया. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने सदर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार को हिदायत दी […]
बिहारशरीफ : शहर के अलीनगर मोहल्ले में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात की गयी है. अलीनगर मोहल्लों में करीब दो दर्जन लोग डायरिया से बीमार हैं. इन लोगों का इलाज सदर पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा किया गया. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने सदर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार को हिदायत दी है कि डायरिया प्रभावित अलीनगर मोहल्ले में मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित रखेंगे.
पीड़ितों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाये. साथ ही इसका प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है. जीवनरक्षक दवाओं के साथ ओआरएस घोल पर्याप्त रूप से हर घर को उपलब्ध करायें. होम सर्च अभियान नियमित रूप से चलायें. सर्वे में इस बात पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाये. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करें. इस कार्य में एएनएम से लेकर आशा को भी लगायें. हैलजोन की टिकिया को पानी में डालें ताकी पानी पूरी तरह से शुद्ध हो सके. लोगों को स्वच्छ और ताजा पानी पीने की सलाह दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




