सोहसराय में जलापूर्ति बाधित
Updated at : 29 Aug 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

सोहसराय अड्डे पर टूटी पड़ी जलापूर्ति की पाइप लाइन. पंचाने नदी में बाढ़ से आया संकट बिहारशरीफ : पिछले दिनों पंचाने नदी में आयी बाढ़ से सोहसराय अड्डा का पेयजलापूर्ति की पाइप टूट गयी थी. जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है. इसके कारण पिछले आठ दिनों से सोहसराय के कई मोहल्लों के लोग […]
विज्ञापन
सोहसराय अड्डे पर टूटी पड़ी जलापूर्ति की पाइप लाइन.
पंचाने नदी में बाढ़ से आया संकट
बिहारशरीफ : पिछले दिनों पंचाने नदी में आयी बाढ़ से सोहसराय अड्डा का पेयजलापूर्ति की पाइप टूट गयी थी. जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है. इसके कारण पिछले आठ दिनों से सोहसराय के कई मोहल्लों के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं. सोहसराय अड्डा पर,सलेमपुर, महुआ टोला सहित अन्य मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पेयजलापूर्ति की पाइप टूट होने की सूचना पीएचइडी व नगर निगम को दे दी गयी है.
मगर अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इस संबंध में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज मनोहर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की जिम्मेवारी नगर निगम की है. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त से इस संबंध में बात हुई है. टूटे पाइप को बदलने के लिए बिहार राज्य जल पर्षद को जिम्मेवारी नगर निगम द्वारा सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही टूटे पेयजलापूर्ति पाइप को बदल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




