याद किये गये प्रख्यात गायक मुकेश

Updated at : 29 Aug 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये प्रख्यात गायक मुकेश

बिहारशरीफ : महान गायक स्व.मुकेश चंद्र माथुर पुण्यतिथि पर रविवार को याद किये गये. उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय गढ़पर मोहल्ले में रंजीत कुमार सिन्हा के आवास के सभागार में एक शाम मुकेश के नाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूबे के कई गायक व कलाकरों ने भाग लिया.इस मौके पर पटना के कलाकार लोकेश […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : महान गायक स्व.मुकेश चंद्र माथुर पुण्यतिथि पर रविवार को याद किये गये. उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय गढ़पर मोहल्ले में रंजीत कुमार सिन्हा के आवास के सभागार में एक शाम मुकेश के नाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूबे के कई गायक व कलाकरों ने भाग लिया.इस मौके पर पटना के कलाकार लोकेश कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार सिन्हा ने मुकेश के गाये गीतों को गाकर जीवंत कर दिया.

मेरा जूता है जापानी,मैं तो हर मोड़ पर तुझको,किसी राह में किसी मोड़ पर,किसी की मुस्कुराहटों हो निसार,सजनवा बैरी हो गये हमार,तुम बिन जीवन कैसे बीता,जे हम तुम चोरी से,फूल तुम्हें भेजा है खत में इत्यादि अनेक गीत गाकर उत्कृष्ठ प्रस्तुती की. साथ में नाल वाद्य पर गया से आये कलाकर ह्रदय रंजन सिंह एवं संजय कुमार सिन्हा ने अपना तबला एवं ढोलक बजाकर सभी का मन मोह लिया. स्थानीय कलाकर सुश्री मनीषा ने अपनी गायिकी से गणेश वंदना एवं लता जी के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

गया से आये कलाकार अश्विन कुमार सिन्हा ने किशोर कुमार की आवाज में गाकर मुकेश साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. स्थानीय कलाकर विनय कुमार और अनिल कुमार सिन्हा ने रफी साहब के गीतों को गाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एक अमिट छाप छोड़ी. स्थानीय कलाकर श्रीमती ज्योति सिन्हा ने युगल गीत गाकर जैसे जे हम तुम चोरी से,फूल तुम्हें भेजा है खत में जैसे गीतों गाकर मुकेश एवं लता के गीतों को जीवंत कर दिया. हारमोनियम पर डॉ. आशुतोष ने अपनी प्रस्तुती देकर सब को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर दिनेश कुमार,परमीत कुमार, राजीव कुमार,मनोज कुमार,अमृतांश सिन्हा आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को उत्साह बर्द्धन बनाये रखा. इसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मुकेश साहब जैसे फनकार शायद ही पैदा हो, उनके सभी गीत दर्द भरे एवं दिल को छू लेने वाली है. अंत में एक बाल कलाकार अमृतांश सिन्हा ने युवा युग के गीत ‘मोहब्बत बरसा देना’ गीतकर मुकेश साहब को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन