सपने को सच होने जैसी अनुभूति

बिहारशरीफ : यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं ने इसे अपने जीवन का अनमोल व अविस्मरणीय क्षण बताया है. सम्मानित होने वाले अधिकांश छात्रों ने कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरवशाली है. सपनों के सच होने जैसी अनुभूति के साथ उन्हें जीवन में कुछ अलग करने की […]
बिहारशरीफ : यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं ने इसे अपने जीवन का अनमोल व अविस्मरणीय क्षण बताया है. सम्मानित होने वाले अधिकांश छात्रों ने कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरवशाली है. सपनों के सच होने जैसी अनुभूति के साथ उन्हें जीवन में कुछ अलग करने की प्रेरणा मिली है.
प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर इस नवस्थापित यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा में शिक्षण पद्धति पर अंतरराष्ट्रीय छाप है. मूल रूप से जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के क्रमसपुर की निवासी मिस सालाह के पिता रेलवे विभाग के अधिकारी केबी सलाउद्दीन एवं माता प्रवीण सालाह ने भी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें बेटी की सफलता पर नाज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




