अवैध वसूली पर किया हंगामा

Updated at : 26 Aug 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली पर किया हंगामा

विरोध. नाराज लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को करायी उठक-बैठक ट्रैक्टर मालिकों का आरोप था कि कारगिल चौक पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिस पिछले आठ दिनों से खाली ट्रैक्टर से भी अवैध वसूली कर रहे हैं. अवैध राशि नहीं देने पर खदेड़ कर ट्रैक्टर की पकड़ लेते हैं तथा थाने ले जाने की बात कह कर […]

विज्ञापन

विरोध. नाराज लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को करायी उठक-बैठक

ट्रैक्टर मालिकों का आरोप था कि कारगिल चौक पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिस पिछले आठ दिनों से खाली ट्रैक्टर से भी अवैध वसूली कर रहे हैं. अवैध राशि नहीं देने पर खदेड़ कर ट्रैक्टर की पकड़ लेते हैं तथा थाने ले जाने की बात कह कर अवैध राशि ऐंठते हैं. मेहरपर निवासी चंद्रदीप प्रसाद का ट्रैैक्टर पकड़ कर पांच हजार रुपये की मांग करने लगे और नहीं देने पर ट्रैक्टर को दीपनगर थाना भेज दिया.
बिहारशरीफ : एनएच 31 पर स्थित स्थानीय कारगिल चौक के पास गुरुवार को अवैध वसूली को लेकर ट्रैक्टर मालिकों ने जम कर हंगामा किया. ट्रैक्टर मालिकों का आरोप था कि कारगिल चौक पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिस पिछले आठ दिनों से खाली ट्रैक्टर से भी अवैध वसूली कर रहे हैं. अवैध राशि नहीं देने पर खदेड़ कर ट्रैक्टर की पकड़ लेते हैं तथा थाने ले जाने की बात कह कर अवैध राशि ऐंठते हैं.
मेहरपर निवासी चंद्रदीप प्रसाद का ट्रैैक्टर पकड़ कर पांच हजार रुपये की मांग करने लगे और नहीं देने पर ट्रैक्टर को दीपनगर थाना भेज दिया. इस घटना से नाराज कई ट्रैक्टर मालिकों ने कारगिल चौक बस स्टैंड के समीप पहुंच कर हंगामा करने लगे. इसी दौरान नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार की गाड़ी वहां पहुंची, जो जाम में फंस गयी.
गाड़ी में सांसद को बैठे देख ट्रैक्टर मालिक उनके पास पहुंच कर सारी बात बतायी. सांसद ने दोनों ट्रैफिक पुलिस को बुला कर जम कर डांट पिलायी. उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन को फोन लगा कर सारी बात बतायी और ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद सांसद वहां से चले गये. इसके बाद कारगिल चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे ट्रैक्टर मालिकों से आरजू-मिन्नत करने लगे.
इसके बाद ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रैफिक पुलिस से उठक बैठक करा कर छोड़ दिया. इसके बाद उक्त ट्रैफिक पुलिस जब्त किये गये ट्रैक्टर को दीपनगर थाना से लाकर ट्रैक्टर मालिक को सुपुर्द कर दिया. नाराज ट्रैक्टर मालिकों का कहना था कि भीड़ भाड़ वाले चौक चौराहों पर बमुश्किल एक-दो ट्रैफिक पुलिस वाले तैनात रहते हैं. जबकि बिना जरूरत वाले स्थानों पर अवैध वसूली के लिए तीन चार ट्रैफिक पुलिस वालों को तैनात कर दिया जाता है.
उन्होंने भरावपर चौक, मछली मंडी आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सब अवैध वसूली के लिए किया जाता है. इधर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस वाले अवैध ढुलाई पर रोक लगाते हैं तो इल्जाम लगा दिया जाता है.
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जायेगी.
ट्रैफिक पुलिस से पूछताछ करते सांसद कौशलेंद्र कुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन