नालंदा में डूबने से चार लोगाें की मौत, एक बचा

Updated at : 25 Aug 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में डूबने से चार लोगाें की मौत, एक बचा

बिहारशरीफ/सरमेरा : जिले में बुधवार को अलग-अलग हादसे में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी. इनमें दो युवतियां, एक युवक और एक अधेड़ शामिल है. एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया. सरमेरा प्रखंड के पुरानी इसुआ गांव में जमींदारी बांध में हुए खाड़ के निकट बुधवार की सुबह दो लड़कियां […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा : जिले में बुधवार को अलग-अलग हादसे में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी. इनमें दो युवतियां, एक युवक और एक अधेड़ शामिल है. एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया. सरमेरा प्रखंड के पुरानी इसुआ गांव में जमींदारी बांध में हुए खाड़ के निकट बुधवार की सुबह दो लड़कियां गहरे पानी में फिसल कर चली गयीं.

डूब जाने से दोनों की मौत हो गयी. मृतकों में पुराना इसुआ गांव के ननतोष यादव की पुत्री संगीता कुमारी (18 वर्ष) एवं उसी गांव के दामोदर यादव की पुत्री विनीता कुमारी (16 वर्ष) शामिल हैं. सरमेरा पुलिस व बिहारशरीफ के एसडीओ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. मौके पर पहुंचे सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दाेनों लड़कियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया. उन्होंने जमींदारी

नालंदा में डूबने से चार…
बांध में हो रहे कटाव पर अविलंब रोक लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. इधर सोहसराय थाने के बबुरबन्ना पुल के पास पंचाने नदी में दो लोग डूब गये. इनमें से एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया. मृतक किशोर की पहचान महुआ टोला वार्ड संख्या पांच निवासी कौशलेंद्र कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक उसी टोला निवासी रूदल कुमार (15 वर्ष) को ग्रामीणों ने बचा लिया. दूसरी तरफ, दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पंचाने नदी में एक अधेड़ डूब गया. शव को अब तक बरामद नहीं किया गया.
मरने वालों में दो युवतियां
सरमेरा के पुरानी इसुआ, सोहसराय के महुआ तर व दीपनगर में हुए हादसे
एक युवक को डूबने से ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन