नहर में स्नान करने के क्रम दो किशोरियों की डूबने से मौत

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के सरमेरा थाना अंतर्गत इसुआ गांव में एक नहर में स्नान करने के क्रम में दो किशोरियों की आज डूब जाने से मौत हो गयी. नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के पुलिस उपाधीक्षक सैफुर रहमान ने बताया कि मरने वालों में दामोदर यादव की पुत्री विनिता कुमारी :14: और संतोष […]
बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के सरमेरा थाना अंतर्गत इसुआ गांव में एक नहर में स्नान करने के क्रम में दो किशोरियों की आज डूब जाने से मौत हो गयी. नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के पुलिस उपाधीक्षक सैफुर रहमान ने बताया कि मरने वालों में दामोदर यादव की पुत्री विनिता कुमारी :14: और संतोष यादव की पुत्री संगीता कुमारी :13: शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि दोनों किशोरी इसुआ गांव स्थित एक नहर में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चली गयी जिससे उनकी डूबने से मौत हो गयी. रहमान ने बताया कि दोनों शवों को उक्त नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




