दहेज की खातिर रंजू की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 Aug 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर रंजू की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

बिहारशरीफ /रहुई : रहुई थाना क्षेत्र के निजाय-इंदवास पुल के उत्तर स्थित खमौलिया खंधे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक विवाहिता की लाश बरामद की है. शव की शिनाख्त चंडी थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवाीस रामरतन राम की पुत्री रंजू देवी के रूप में की गयी है. गांव के सरपंच ने रामरतन […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ /रहुई : रहुई थाना क्षेत्र के निजाय-इंदवास पुल के उत्तर स्थित खमौलिया खंधे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक विवाहिता की लाश बरामद की है. शव की शिनाख्त चंडी थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवाीस रामरतन राम की पुत्री रंजू देवी के रूप में की गयी है. गांव के सरपंच ने रामरतन राम को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री का शव बरामद हुआ है. इसके बाद रामरतन राम ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव की शिनाख्त की.

रामरतन राम ने बताया कि उसकी बेटी रंजू की शादी रहुई के नरसिंहपुर गांव निवासी आनंदी राम के पुत्र मंटू राम के साथ 2011 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा,लेकिन उसके बाद रंजू देवी को पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना कई बार रहुई पुलिस को दी गयी थी.

मृतक के पिता रामरतन राम ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की जानकारी रंजू फोन से अक्सर दिया करती थी. अपनी पुत्री रंजू देवी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रामरतन राम ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने मृतका की सास मिनता देवी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन