बाढ़ से फसल की हुई क्षति का आकलन

Updated at : 14 Aug 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से फसल की हुई क्षति का आकलन

बिहारशरीफ : बाढ़ से हुई खरीफ फसल की क्षति का आकलन करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया है. खासकर जिस क्षेत्र में बाढ़ आयी हुई है उस क्षेत्र में बाढ़ के पानी से फसल की कितनी क्षति हुई है. इसका सही तरीके आकलन किया जाये. जिला कृषि पदाधिकारी अशोक […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बाढ़ से हुई खरीफ फसल की क्षति का आकलन करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया है. खासकर जिस क्षेत्र में बाढ़ आयी हुई है उस क्षेत्र में बाढ़ के पानी से फसल की कितनी क्षति हुई है. इसका सही तरीके आकलन किया जाये. जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बीएओ को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में धान फसल की क्या स्थिति इसका आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें. मालूम हो कि शुक्रवार को जिले के हिलसा अनुमंडल के पश्चिम इलाके में स्थित फल्गू नदी में आयी बाढ़ से उस इलाकों के खेतों में लगी खरीफ फसलों में पानी प्रवेश कर गया है. इससे धान की फसल की क्षति कितनी हुई है. इसका आकलन करें और रिपोर्ट उपलब्ध करायें. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही पता चल सकेगा कि फसलों की कितनी क्षति हुई है.

मालूम हो कि जिले के किसान इन दिनों जोर-शोर से धान की रोपाई करने में जुटे हुए हैं. इसी दौरान फल्गू नदी में बाढ़ आ गयी. बाढ़ का पानी संबंधित इलाकों के खेतों में प्रवेश कर गया है. लिहाजा किसान अपनी फसल को लेकर चितिंत नजर आ रहे हैं. जिले के सभी प्रखंडों में किसान अपने-अपने खेतों में धान की रोपाई करने में लगे हैं. फल्गू नदी में आयी बाढ़ से हिलसा,एकंगरसराय,करायपरशुराय व इस्लामपुर क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव है. हालांकि शनिवार से नदी में जलस्तर में गिरावट शुरू हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन