सरकारी जमीन को ले दो गुटों में गोलीबारी
Updated at : 13 Aug 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के खिदरचक गांव में शुक्रवार को सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी की गयी. सरकारी जमीन पर पूर्व से बंधी एक भैंस को हटाने पर विवाद शुरू हुआ. नोकझोंक के बाद फिर फायरिंग हुई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब चार चक्र गोलीबारी की गयी. इस मुद्दे पर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के खिदरचक गांव में शुक्रवार को सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी की गयी. सरकारी जमीन पर पूर्व से बंधी एक भैंस को हटाने पर विवाद शुरू हुआ.
नोकझोंक के बाद फिर फायरिंग हुई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब चार चक्र गोलीबारी की गयी. इस मुद्दे पर ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि दस दिन पहले गांव के मिथिलेश यादव ने दारोगी पासवान को खेत में खाद छींटने को कहा था. जिस पर दोरोगी पासवान ने ऐसा करने से मना कर दिया था.
इसी बात को लेकर मिथिलेश यादव ने बदला लिया है. घटना की सूचना पर भागन बिगहा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और वापस लौट आयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी न इस संबंध में थाने में आवेदन नहीं दिया है. पुलिस एहतियात के तौर पर मामले पर नजर रखे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




