जमीन की घेराबंदी पर मांगी रंगदारी, फायरिंग

चार की संख्या में थे रंगदार ग्रामीणों के जुट जाने पर पैदल भागे बदमाश बिहारशरीफ. नगर थाना क्षेत्र के सोराबीपर गांव में शुक्रवार को रंगदारी को लेकर चार की संख्या में रहे रंगदारों ने दर्जनों चक्र हवाई फायरिंग की. इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर दीपनगर […]
चार की संख्या में थे रंगदार
ग्रामीणों के जुट जाने पर पैदल भागे बदमाश
बिहारशरीफ. नगर थाना क्षेत्र के सोराबीपर गांव में शुक्रवार को रंगदारी को लेकर चार की संख्या में रहे रंगदारों ने दर्जनों चक्र हवाई फायरिंग की. इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर दीपनगर थाना की पुलिस सोरावीपर गांव में पहुंच कर मामले की छानबीन की.
पुलिस ने मौके पर चार खोखा बरामद किया है. बाद में घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की सूचना बिहार थाना को दी गयी. बताया जाता है कि गांव निवासी निलंबर महतो की करीब साढ़े तीन बीघा जमीन है. इस जमीन की घेराबंदी निलंबर महतो द्वारा शुक्रवार को कराया जा रहा था.
इसी दौरान चार की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और जमीन घेराबंदी रोकने का आदेश देते हुए रंगदारी की मांग करने लगे. जमीन मालिक निलंबर महतो द्वारा किसी प्रकार की रंगदारी देने से इनकार किये जाने के बाद रंगदारों द्वारा हवाई फायरिंग की जाने लगी. ग्रामीणों की मानें तो करीब 15 चक्र गोलियां रंगदारों द्वारा चलायी गयी है. गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे. ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होते देख सभी हमलावर पैदल भाग खड़े हुए.
सभी रंगदारों के छबिलापुर के होने की बात ग्रामीणों द्वारा बतायी जा रही है. नगर अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि मामला दीनगर थाना क्षेत्र का है, मगर दीपनगर के थानाध्यक्ष ने घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने की बात बतायी है. जमीन मालिक की लिखित शिकायत अभी नहीं मिली है. आवेदन मिलते ही पुलिस इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेगी. पीड़ित को थाना बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




