लो वोल्टेज से भी परेशान हैं लोग हा...सब कुछ ठीके है,बस पानिये की दिक्कत है

Updated at : 12 Aug 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
लो वोल्टेज से भी परेशान हैं लोग  हा...सब कुछ ठीके है,बस पानिये की दिक्कत है

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में सब कुछ तो ठीक है. बस समस्याएं है जिसे दूर करना जरूरी है. इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पानी की है. वार्ड के सभी मोहल्ले में पानी पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो सका है. किसी –किसी मोहल्ले तो पानी के लिए हाहाकार […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में सब कुछ तो ठीक है. बस समस्याएं है जिसे दूर करना जरूरी है. इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पानी की है. वार्ड के सभी मोहल्ले में पानी पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो सका है. किसी –किसी मोहल्ले तो पानी के लिए हाहाकार मचा रहता है. इतने साल के बाद भी पाइप लाइन की विस्तार नहीं किया गया है. जबकि इस वार्ड की घनी आबादी है. इस क्षेत्र के कई हिस्से में पानी का लेयर भी बहुत स्थानों पर मिल पाता है. इसके कारण चाह कर भी लोग स्वयं के संसाधन से भी पानी की व्यवस्था नहीं करा पाते हैं. नगर निगम बनने के नौ साल के बाद भी पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

लो वोल्टेज से भी लोगों को परेशानी
इस वार्ड के कई मोहल्ले में लो वोल्टेज की भी समस्या है. कम वोल्टेज रहने से बरसाती गरमी में रात काटना मुश्किल हो रहा है. विभाग को सूचना दिये जाने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है. इससे लोगों में नाराजगी है. साथ ही, कवर तार नहीं होने से लोगों में डर बना है. जहां तहां जर्जर तार को भी नहीं बदला गया है. गोलापर मोहल्ले में ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था होने कारण लोड ज्यादा रहता है.
इस वार्ड के सभी मोहल्लों की सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके कारण वार्ड की सभी गलियों व नालियों की सफाई नहीं हो रही है. गंदगी के कारण कुछ परेशानी है. सफाई के लिए और कर्मी की संख्या होनी चाहिए, ताकि सभी गलियों की सफाई करायी जा सके.
वार्ड संख्या 38 में स्टैंड पोस्ट से पानी भरती महिला.
सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
सब कुछ ठीके है. बस पानिये की दिक्कत है.पानी की व्यवस्था के लिए पर्याप्त पहल नहीं किया गया है.हर घर को नल जल का सपना अधूरा है.
रोशन , वार्ड संख्या 38
पार्षद अपने स्तर से अच्छा काम कर रहे है. पानी के लिए पाइप बिछाकर हर घर को नल जल का कनेक्शन देना चाहिए. स्टैंड पोस्ट पर ही निर्भर है.
प्रतिमा देवी , वार्ड संख्या 38
पानी के लिए बेहद परेशानी होती है. किसी तरह की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. घर तक पाइप बिछाने के लिए कोई पहल नहीं किया गया है. पर्याप्त संख्या स्टैंड पोस्ट भी नहीं बनाये गये है.
सुनैना देवी वार्ड संख्या 38
विकास के काफी कार्य कराये गये हैं. शेष काम बाकी है. जिसे पूरा करने के लिए प्रयास जारी हैं. नल जल का कनेक्शन योजना के लिए नगर निगम में लिखकर दिया गया है.
धनंजय उर्फ पप्पू यादव, पार्षद
वार्ड संख्या 38
वार्ड की आबादी 5000
वोटरों की संख्या 6500
खराब चापाकल की संख्या 14
स्टैंड पोस्ट 04
स्कूलों की संख्या 02
आंगनबाड़ी केंद्र 04
सफाई कर्मी 06
वार्ड के मोहल्ले
गोलापर, मथुरिया, कनूनीय गली, खारी कुआं, सती स्थान
आज वार्ड संख्या 27
12अगस्त को वार्ड संख्या 27 समस्याओं का अवलोकन करेंगे प्रभात खबर के प्रतिनिधि. लोगों की राय से रू-ब-रू होंगे
वार्ड से संबंधित जनहित से जुड़ी समस्याएं हो तो 9471 859156 पर व्हाट्सएप पर फोटो भेज सकते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
संसाधन के अनुसार विकास के काम कराये जा रहे हैं. हर घर को नल जल की व्यवस्था करने योजना पर काम जारी है. विकास की योजनाओं का दिया गया है.
कौशल कुमार,नगर आयुक्त बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन