जीप-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

Updated at : 11 Aug 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
जीप-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

आक्रोशित भीड़ ने जीप में लगायी आग, जम कर किया हंगामा सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के नया भोजपुर पथ पर बुधवार को बाइक और जीप के बीच हुई सीधी टक्कर में एक छात्र की मौत हो गयी. जबकि टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार सात लोग जख्मी हो गये. हादसे […]

विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने जीप में लगायी आग, जम कर किया हंगामा

सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के नया भोजपुर पथ पर बुधवार को बाइक और जीप के बीच हुई सीधी टक्कर में एक छात्र की मौत हो गयी. जबकि टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार सात लोग जख्मी हो गये. हादसे के बाद जीपचालक भागने में सफल रहा. इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और जीप में आग लगा दी. गुस्सायी भीड़ मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ सड़क पर उतर आयी. सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल की तरफ रवाना हुए, लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए किसी को भी घटनास्थल तक जाने की हिम्मत नहीं हुई. अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रामजी कुंवर
जीप-बाइक की टक्कर में…
के पुत्र दीपक कुमार और कमलेश चौधरी के पुत्र अमित कुमार डुमरांव से पढ़कर अपने घर डुमरी जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जीप ने डुमरी-सिमरी के बीच बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिसमें छात्र दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि इस घटना में अमित कुमार सहित जीप में बैठे सात यात्री भी जख्मी हो गये. हादसे में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जीप में आग लगा दी. यही नहीं आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्य पथ को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए उसे कई बार पीछे हटना पड़ा. बाद में डीसीएलआर अजीत कुमार, बीडीओ अर्चना कुमारी तथा सीओ अमित कुमार के काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन