सैदी में डायरिया से तीन की मौत
Updated at : 06 Aug 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची, किया जा रहा इलाज विभाग में हड़कंप कतरीसराय. स्थानीय प्रखंड के सैदी गांव में शुक्रवार को डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गयी. सैदी गांव में डायरिया का भीषण प्रकोप हो गया. जिसमें 20 वर्षीय रेखा देवी, 65 वर्षीय जरा देवी तथा डेढ़ वर्षी अंशु कुमारी की मौत हो […]
विज्ञापन
गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची, किया जा रहा इलाज
विभाग में हड़कंप
कतरीसराय. स्थानीय प्रखंड के सैदी गांव में शुक्रवार को डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गयी. सैदी गांव में डायरिया का भीषण प्रकोप हो गया. जिसमें 20 वर्षीय रेखा देवी, 65 वर्षीय जरा देवी तथा डेढ़ वर्षी अंशु कुमारी की मौत हो गयी. डायरिया महादलित टोला में गंदगी से हुई है.
इसकी सूचना पंचायत के मुखिया नवेनदु झा ने फोन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ललित प्रसाद व सीएस को दी.डायरिया से तीन लोगों की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है.
आनन फानन में चिकित्सा टीम के साथ डाॅ ललित सैदी गांव पहुंच कर डायरिया से अक्रांत लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया. जब तक जिले के मेडिकल टीम भी पहुंच कर कैंप करते हुए नालियों में पाउडर का छिड़काव करना शुरू कर दिया. सूचना पाते ही बीडीओ सराफत हुसैन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का मुआयना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




