जिले के तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Updated at : 03 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

छह अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में जुड़ा बिहारशरीफ : जिले के तीन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर एक-एक हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है . इसके अलावा छह अन्य अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि सरमेरा थाना के एक कांड […]

विज्ञापन

छह अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में जुड़ा

बिहारशरीफ : जिले के तीन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर एक-एक हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है . इसके अलावा छह अन्य अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि सरमेरा थाना के एक कांड में वांछित अभियुक्त सरमेरा के बड़ी घरियारी गांव निवासी युगेश्वर तांती के पुत्र राधे तांती, इसी गांव के स्व रामप्यारे प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद और अजय कुमार के लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती करने का आदेश दिया गया था.
न्यायालय के आदेश के बाद तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की गयी है. इसके बाद भी तीनों फरार हैं. पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि इसी प्रकार अवैध शराब का निर्माण करने और बेचने के आरोप में पकड़े गये सरमेरा थाने के मोती बिगहा गांव निवासी स्व राजू चौहान के पुत्र अनुज कुमार, बड़ी केनार निवासी स्व सीता राम महतो के पुत्र लखन प्रसाद, सरमेरा के अहियापुर निवासी स्व मिश्री चौधरी के पुत्र साधु शरण चौधरी, अहियापुर के ही संजय चौधरी, सरमेरा निवासी नसीम मियां के पुत्र मो जावेद मियां, सिरिया टोला निवासी स्व बाबू लाल चौधरी के पुत्र अगरू चौधरी का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन