मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे आंदोलन

बरबीघा : नियोजित शिक्षक अपने विहित वेतनमान के साथ -साथ अन्य मांगों को ले आंदोलन करेंगे. राज्य इकाई के निर्देश पर यह घोषणा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजनीति कुमार ने किया. उन्होंने सरकारी तंत्रों की कार्य शिथिलता के कारण प्राय: 5-6 महीने पर अपना मेहनताना पाने वाले शिक्षकों के प्रति सरकार की अनदेखी […]
बरबीघा : नियोजित शिक्षक अपने विहित वेतनमान के साथ -साथ अन्य मांगों को ले आंदोलन करेंगे. राज्य इकाई के निर्देश पर यह घोषणा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजनीति कुमार ने किया. उन्होंने सरकारी तंत्रों की कार्य शिथिलता के कारण प्राय: 5-6 महीने पर अपना मेहनताना पाने वाले शिक्षकों के प्रति सरकार की अनदेखी पर संभावित और प्रस्तावित आंदोलन को आवश्यक बताया. साथ ही,
आगामी 23 जुलाई को जिला स्तर पर व 01 अगस्त को वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में राज्य स्तर पर इस आंदोलन में अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज करें. जिलाध्यक्ष रवि कुमार,संघ के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ शशांक कुमार,डॉ सुखेंदु मोहन आदि ने कहा कि सरकार ने विहित वेतनमान की जगह चतुर्थवर्गीय कर्मियों के समतुल्य वेतनमान देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कभी साकार नहीं कर सकती. अधिकार के लिए निर्धारित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




