चेहरा पहचानो गिरोह के दो सदस्य धराये

Updated at : 16 Jul 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
चेहरा पहचानो गिरोह के दो सदस्य धराये

लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले से हुई गिरफ्तारी नकद 17 हजार 100, चार एटीएम, कार्ड ,चार मोबाइल व 57 हजार की ज्वेलरी बरामद गिरफ्तार गिरोह के सभी सदस्य शेखपुरा जिले के कतरीसराय में रह कर करते थे कारोबार बिहारशरीफ : स्थानीय लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार […]

विज्ञापन

लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले से हुई गिरफ्तारी

नकद 17 हजार 100, चार एटीएम, कार्ड ,चार मोबाइल व 57 हजार की ज्वेलरी बरामद
गिरफ्तार गिरोह के सभी सदस्य शेखपुरा जिले के
कतरीसराय में रह कर करते थे कारोबार
बिहारशरीफ : स्थानीय लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शुक्रवार को स्कॉर्पियो पर सवार चेहरा पहचानो इनाम पाओ गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा. गिरफ्तार दोनों साइबर ठग शेखपुरा के रहने के रहने वाले हैं और कतरीसराय क्षेत्र में रह कर अपना धंधा चलाते थे. इसकी जानकारी देते हुए लहेरी के थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी
कि उनके क्षेत्र के मेहर पर मोहल्ले में एक स्कॉर्पियो पर चेहरा पहचानो इनाम पाओ गिरोह के सदस्य सवार हो कहीं जा रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने मेहरपर मोहल्ले में छापेमारी कर उक्त स्कॉर्पियो की पहचान कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड के रैंचा गांव निवासी मुकेश कुमार व शेखपुरा के ही अरियरी का सूरज कुमार सिंह शामिल है. पुलिस ने गिरोह के इन दोनों सदस्यों के पास से चार एटीएम कार्ड, 17 हजार नगद, चार मोबाइल व 57 हजार रुपये की ज्वेलरी बरामद की है.
बरामद ज्वेलरी में सोने की बाली, झुमका, टॉप्स, लॉकेट व चांदी की पायल शामिल है. गिरोह के इन सदस्यों द्वारा कहीं से इन ज्वेलरी की खरीदारी एटीएम के द्वार की गयी है. गिरफ्तार दोनों गिरोह के गुर्गे हैं, जबकि इनका बॉस कौन है, इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है. इनका गिरोह कतरीसराय क्षेत्र में रह कर अपना धंधा चलाता है.
इनको बॉस द्वारा ठगी गयी रकम का 15 फीसदी कमीशन के रूप में दिया जाता है. गिरफ्तार गिरोह के दोनों सदस्यों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है. बरामद स्कॉर्पियों का नंबर झारखंड का है. पुलिस बरामद स्कॉर्पियो के मालिक का पता लगा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन