राजबल्लभ सहित रेप कांड के अन्य आरोपितों को हुई पेशी

Updated at : 15 Jul 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
राजबल्लभ सहित रेप कांड के अन्य आरोपितों को हुई पेशी

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपियों को जेल में पेशी के लिए लाया गया. 20 जून के बाद हाइकोर्ट में अरजी की सुनवाई को लेकर आरोपित विधायक राजबल्लभ के स्टे ऑर्डर लेने के बाद पहली पेशी की गयी. विधायक राजबल्लभ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपियों को जेल में पेशी के लिए लाया गया.

20 जून के बाद हाइकोर्ट में अरजी की सुनवाई को लेकर आरोपित विधायक राजबल्लभ के स्टे ऑर्डर लेने के बाद पहली पेशी की गयी. विधायक राजबल्लभ के साथ अन्य आरोपियों सुलेखा,राधा,टुसी,संदीप सुमन और छोटी की भी पेशी हुई.
सुनवाई को लेकर रेकाॅर्ड हाइकोर्ट भेजे जाने तथा अब तक रेकॉर्ड के जिला न्यायालय में नहीं पहुंचने के कारण सभी आरोपियों की सिर्फ पेशी की गयी. रेकॉर्ड मौजूद नहीं होने के कारण सुनवाई की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी. अगली सुनवाई की तिथि 22 जुलाई निश्चित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन