बिहार : नालंदा में एजुकेशनल टूर कैंसिल होने पर छात्राें का हंगामा, स्कूल में तोड़फोड़

Updated at : 11 Jul 2016 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में एजुकेशनल टूर कैंसिल होने पर छात्राें का हंगामा, स्कूल में तोड़फोड़

पटना : बिहारमें नालंदाके एक सरकारी स्कूलमें एजुकेशनल टूर कैंसिल होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया.छात्रों नेइसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्कूल के फर्नीचर को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की. जानकारी के मुताबिक घटना मध्य विद्यालय राणाविगहा की है जहां के छात्रों को एजुकेशनल टूर पर जाना था.मीडिया रिपोट के […]

विज्ञापन

पटना : बिहारमें नालंदाके एक सरकारी स्कूलमें एजुकेशनल टूर कैंसिल होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया.छात्रों नेइसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्कूल के फर्नीचर को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की.

जानकारी के मुताबिक घटना मध्य विद्यालय राणाविगहा की है जहां के छात्रों को एजुकेशनल टूर पर जाना था.मीडिया रिपोट के मुताबिक छात्रों ने बताया कि शिक्षकों ने सभी छात्रों कोटूर पर जाने के लिए बुलाया था लेकिन जब छात्र स्कूल पहुंचे तो उन्हें टूर को स्थगित किये जाने की जानकारी दी गयी.

इसके बाद छात्र भड़क गये और शिक्षकों को बंधक बनाने के बाद स्कूल में रखे सभी फर्नीचर को एक-एक कर तोड़ डाला. छात्रों ने शिक्षकों पर मुख्यमंत्री परिभ्रमण कार्यक्रम की राशि गबन कर लेने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन