मुखिया हत्याकांड : गिरफ्तार अभियुक्तों से नहीं मिल रहा सुराग

चंडी (नालंदा) : हरनौत प्रखंड की कोयलामा पंचायत की मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त बल्ली गोप एवं इसके भगन दामाद संतोष यादव से पुलिस गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों अभियुक्त पूछताछ के दौरान पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं दे पाये हैं. सूत्रों ने बताया कि […]
चंडी (नालंदा) : हरनौत प्रखंड की कोयलामा पंचायत की मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त बल्ली गोप एवं इसके भगन दामाद संतोष यादव से पुलिस गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों अभियुक्त पूछताछ के दौरान पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं दे पाये हैं. सूत्रों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के बयान अब तक हुए अनुसंधान एवं प्राथमिकी में दर्ज चश्मदीदों के बयान से मेल नहीं खा रहा है.
पुलिस और कड़ाई से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है, ताकि घटना का सही-सही खुलासा हो सके. सूत्रों की माने, तो मुखिया हत्याकांड में और नाम भी साजिशकर्ता के रूप में जुड़ सकते हैं. इधर, खबर है कि दिल्ली से लाये गये इन दोनों अभियुक्तों के अलावा अन्य लोगों को पुलिस किसी प्रकार की सख्ती करने से बचना चाह रही है, क्योंकि उनलोगों की भूमिका इस कांड में साबित होती प्रतीत नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




