प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ कल

Updated at : 05 Jul 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ कल

बिहारशरीफ/हिलसा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आगामी मंगलवार को रामबाबू उच्च विद्यालय के प्रांगण में बीपीएल परिवारों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए जय भारत गैस हिलसा के संचालक उमेश रविदास ने बताया कि कनेक्शन वितरण शिविर में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/हिलसा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आगामी मंगलवार को रामबाबू उच्च विद्यालय के प्रांगण में बीपीएल परिवारों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया जायेगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जय भारत गैस हिलसा के संचालक उमेश रविदास ने बताया कि कनेक्शन वितरण शिविर में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, भारत गैस के टेरेटरी मैनेजर दिलीप खरेवाल, डीएनओ हर्ष मार्कंडेय के साथ अनुमंडल के करायपरशुराय, थरथरी, एकंगरसराय आदि के गैस वितरक मौजूद रहेंगे. इस मौके पर करीब एक सौ बीपीएल परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन