पॉलिटेक्निक में पैसे पर दाखिला, चार पकड़ाये

Updated at : 14 Jun 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में पैसे पर दाखिला, चार पकड़ाये

पकड़े गये छात्रों में एक बिहारशरीफ का भी है रहने वाला बिहारशरीफ/धनबाद : धनबाद थाना की पुलिस ने रविवार की रात झारखंड पॉलिटेकनिक में पैसे लेकर नामांकन कराने वाले रैकेट का परदाफाश किया है. रात साढ़े आठ बजे चार छात्रोें को शहर के एक होटल से हिरासत में लिया गया है. चारों छात्र आसनसोल से […]

विज्ञापन

पकड़े गये छात्रों में एक बिहारशरीफ का भी है रहने वाला

बिहारशरीफ/धनबाद : धनबाद थाना की पुलिस ने रविवार की रात झारखंड पॉलिटेकनिक में पैसे लेकर नामांकन कराने वाले रैकेट का परदाफाश किया है. रात साढ़े आठ बजे चार छात्रोें को शहर के एक होटल से हिरासत में लिया गया है. चारों छात्र आसनसोल से बोलेरो से धनबाद आये थे. चालक समेत बोलेरो को भी धनबाद थाना लाया गया है. लड़कों के पास से हजारों रुपये नकद मिले हैं. शक है कि रैकेट परीक्षा में तेज तर्रार लड़कों को बैठाकर एग्जाम पास कराता है.
शुभम और प्रभाकर का नाम आया: चारों छात्रों का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है. असली गुनहगार तो झरिया का शुभम चौरसिया व सरायढेला का प्रभाकर है. शुभम इंजीनियरिंग पास आउट है. प्रभाकर व शुभम झारखंड पॉलिटेक्निक में पैसे लेकर नामांकन कराता है. दोनों के कहने पर उन लोगों ने उम्मीदवार लाकर दिया था. चार छात्रों के नामांकन के लिए पैसा व सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र शुभम को दिया था.
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा मई में हो चुकी है. चारों का काम नहीं हुआ. वे लोग शुभम व प्रभाकर से पैसे व कागजात की मांग कर रहे हैं. शुभम व प्रभाकर ने रविवार को धनबाद पैसे व कागजात लौटाने के लिए बुलाया था. कहा कि होटल में जाकर खाना खाओ. रात को वे लोग होटल में खा रहे थे.
पुलिस पकड़ कर ले आयी. प्रभाकर ने ही पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया. पुलिस ने प्रभाकर को छोड़ दिया है. हमलोगों के पास बातचीत व व्हाट्सएप का सबूत है. हमलोग गलत नहीं करते हैं. हमलोगों को पकड़वाया गया है. असली दोषी खुद को बचने के लिए हमें फंसा रहा है. हमलोगों का कैरियर बरबाद हो जायेगा. पुलिस झरिया में सरगना की तलाश में छापामारी कर रही है. पुलिस को चारों छात्रों की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है.
चारों की पिटाई भी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन