बीएओ की अनुपस्थिति पर जतायी आपत्ति

Updated at : 30 May 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बीएओ की अनुपस्थिति पर जतायी आपत्ति

सोनबरसा : स्थानीय ट्राइसेम भवन में रविवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ कामिनी देवी, कृषि वैज्ञानिक डा सच्चिदानंद प्रसाद व आत्मा के निदेशक देवनारायण साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर किसान पंचेलाल राय, राम कैलाश यादव, सीताराम यादव व रामप्रताप मंडल ने बीएओ मणिरौशन शर्मा […]

विज्ञापन

सोनबरसा : स्थानीय ट्राइसेम भवन में रविवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ कामिनी देवी, कृषि वैज्ञानिक डा सच्चिदानंद प्रसाद व आत्मा के निदेशक देवनारायण साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर किसान पंचेलाल राय, राम कैलाश यादव, सीताराम यादव व रामप्रताप मंडल ने बीएओ मणिरौशन शर्मा के अनुपस्थित रहने पर कड़ी आपत्ति जतायी. किसानों का कहना था

कि बीएओ माह में एक-दो बार ही प्रखंड क्षेत्र में आते हैं. यहां नियमित बीएओ की जरूरत है. बीडीओ ने किसानों को शांत कराया. मौके पर कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने के अलावा कम खर्च में अधिक पैदावार के लिए शंकर धान की खेती करने की बात कही. वैज्ञानिक द्वारा किसानों को खेती के तरह-तरह के गुर सिखाये गये. महोत्सव में किसान सलाहकार शकील अहमद व गौरीशंकर प्रसाद समेत अन्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन