नये भवन में शिफ्ट हुआ एमआरटी विभाग
Updated at : 27 May 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यपालक अभियंता ने किया नये कार्यालय भवन का उद्घाटन बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्थानीय अस्पताल चौक पर नव निर्मित भवन में गुरुवार को एमआरटी विभाग शिफ्ट कर गया. विभाग के कार्यपाल अभियंता कुमार रामबालक ने नये कार्यालय भवन का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया. नये भवन के ग्राउंड फ्लोर में […]
विज्ञापन
कार्यपालक अभियंता ने किया नये कार्यालय भवन का उद्घाटन
बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्थानीय अस्पताल चौक पर नव निर्मित भवन में गुरुवार को एमआरटी विभाग शिफ्ट कर गया. विभाग के कार्यपाल अभियंता कुमार रामबालक ने नये कार्यालय भवन का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया.
नये भवन के ग्राउंड फ्लोर में यह कार्यालय शिफ्ट हुआ है. एमआरटी वन का काम नालंदा व नवादा जिले के पावर सब स्टेशनों का मेंटिनेंस करना है, जबकि एमआरटी टू द्वारा दोनों जिलों के मीटरों की टेस्टिंग की जाती है. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता कुमार रामबालक ने बताया कि इस भवन के सबसे उपरी तल्ले पर अधीक्षण अभियंता का कार्यालय होगा. उसके नीचे विद्युत कार्यपालक अभियंता सप्लाई का ऑफिस होगा.
उसके बाद नीचे बिलिंग सेक्शन होगा. उन्होंने बताया कि एमआरटी परिसर पूरी तरह वातानुकूलित होगा. उन्होंने कहा कि अब विभाग को प्राइवेट मकान के झंझट से मुक्ति मिल गयी है. उन्होंने कर्मियों को पूरी तन्मयता और जवाबदेही के साथ दिये गये कार्य को पूरा करने की अपील की. इस मौके पर विभाग के एसडीओ वकील सिंह, जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार, अमित कुमार, विभागीय कर्मी बद्री प्रसाद, अमृत लाल, पप्पू सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद थे. उद्घाटन के पूर्व भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




