नगर निगम बोर्ड की बैठक में होगा पालिका मार्केट विवाद का निबटारा
Updated at : 25 May 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम का गठन बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय नगर निगम कार्यालय में बोर्ड की बैठक की गयी. मेयर सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय नाज सिनेमा के पास स्थित पालिका मार्केट जमीन विवाद के मामले का निपटारा बोर्ड की बैठक में की […]
विज्ञापन
पांच सदस्यीय टीम का गठन
बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय नगर निगम कार्यालय में बोर्ड की बैठक की गयी. मेयर सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय नाज सिनेमा के पास स्थित पालिका मार्केट जमीन विवाद के मामले का निपटारा बोर्ड की बैठक में की जाये. हालांकि पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी
, जिसमें नगर निगम के बननेवाले नये प्रशासनिक भवन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया. साथ ही नगर निगम कार्यालय कैंपर्स में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया. मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार व उपमेयर शंकर कुमार ने बताया कि विकास कार्याें की प्राथमिकता पर भी बैठक में चर्चा की गयी. शहर के हर घर को सड़क से जोड़ने, नाला निर्माण को प्राथमिकता दिया जायेगा.
साथ ही सरकार के सात निश्वय हर घर को नल- जल की व्यवस्था करने की योजना पर काम किया जायेेगा. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त वीके उपाध्याय समेत सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




