तंबाकू की खेती पर सरकार लगाये रोक
Updated at : 25 May 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

गुटखा छोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने उठायी आवाज गुटखा व तंबाकू पर रोक लगाये जाने पर निकाला गया विजय जुलूस बिहारशरीफ : सूबे में तंबाकू की खेती पर सरकार रोक लगाये. गुटखा छोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उक्त आवाज उठायी. इससे पहले सूबे में गुटखा तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के सरकार […]
विज्ञापन
गुटखा छोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने उठायी आवाज
गुटखा व तंबाकू पर रोक लगाये जाने पर निकाला गया विजय जुलूस
बिहारशरीफ : सूबे में तंबाकू की खेती पर सरकार रोक लगाये. गुटखा छोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उक्त आवाज उठायी. इससे पहले सूबे में गुटखा तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के सरकार के फैसले पर गुटखा छोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला तथा सरकार के इस फैसले पर खुशी जतायी.
मुख्यमंत्री के इस फैसले पर लोगों ने खुशी जाहिर की. इससे पहले धनंजय टीचिंग सेंटर से विजय जुलूस निकाला गया, जो कई मार्गों से गुजरा. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू की खेती पर पूरी तरह से सूबे में रोक लगायी जाये. तंबाकू की जगह वैकल्पिक खेती कराने पर लोगों ने जोर दिया.
सूबे को नशामुक्त बनाये जाने की दिशा में सरकार की ओर से उठाये गये कदम की लोगों ने सराहना की. विजय जुलूस में स्थानीय भैंसासुर चौक पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाये. इस अवसर पर गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार मानव,डाॅ शशि भूषण कुमार,धनंजय कुमार, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो दीपक कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार भारती, राज कुमार शशि, रजनीश रंजन, आदित्य कुमार, मधुसूदन कुमार, वरुण प्रसाद आदि लोग मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




