नाहुब से किया स्वच्छता का आगाज

Updated at : 24 May 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
नाहुब से किया स्वच्छता का आगाज

सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में शौचालय और पीने का पानी हो राजगीर : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों को लेकर डीएम डॉ. त्याग राजन ने प्रखंड क्षेत्र के नाहुब गांव से शुरुआत की. हालांकि यह कार्यक्रम कई जगहों पर पूर्व से ही चल रहा है. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने कहा कि सरकार […]

विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में शौचालय और पीने का पानी हो

राजगीर : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों को लेकर डीएम डॉ. त्याग राजन ने प्रखंड क्षेत्र के नाहुब गांव से शुरुआत की. हालांकि यह कार्यक्रम कई जगहों पर पूर्व से ही चल रहा है. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में शौचालय और पीने का पानी मिले. सरकार इस पर बड़ी तेजी से काम कर रही है. इस पर सरकारी अनुदान भी दिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन निश्चयों को सफल बनाने में महिलाओं को अग्रणी भूमिका अदा करनी होगी. जिस तरह उनके प्रयास से आज बिहार में शराब बंदी को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली.
इसी प्रकार स्वच्छ गांव,स्वच्छ लोग,स्वच्छ विचार व गलियों, घर-घर में शौचालय सुनिश्चित कराने में महिलाओं को अपना अहम योगदान देना होगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ घर में ही स्वच्छ मन और सद्बुद्धि का बोध होता है. जीविका की दीदीओं से जिलाधिकारी ने कहा कि यह आपकी जिम्मेवारी है कि सर्वेक्षण के आधार पर हर घर में शौचालय का निर्माण कराये. इस मौके पर एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव, डीपीएम संतोष कुमार, बीडीओ आनंद मोहन एवं जीविका समूह की दीदियां उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन गांव के तालाब के पास किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन