सड़क हादसे में पत्रकार जख्मी

Updated at : 16 Jul 2013 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्रकार जख्मी

बिहारशरीफ(नालंदा) : शनिवार की देर संध्या सड़क हादसे में पत्रकार मनोहर पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री पांडेय अपने गांव भोभी से बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने बिहारशरीफ आ रहे थे,ज्योंही वह नूरसराय बाजार पहुंचे कि एक सवारी गाड़ी की चपेट […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : शनिवार की देर संध्या सड़क हादसे में पत्रकार मनोहर पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री पांडेय अपने गांव भोभी से बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने बिहारशरीफ आ रहे थे,ज्योंही वह नूरसराय बाजार पहुंचे कि एक सवारी गाड़ी की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये.

घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.फिलवक्त उनकी हालात स्थिर बतायी जाती है.उनके बड़े भाई व जिले के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र पांडेय ने बताया कि इलाज के बाद स्थिति में काफी सुधार आया है.घटना की जानकारी पाकर जिले के कई पत्रकार सदर अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन