कार्रवाई. एकंगरसराय पीएचसी प्रभारी का वेतन बंद
Updated at : 06 Apr 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

लारवाही बरदाश्त नहीं डीएम ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए बैठक बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण कार्य है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मरीजों को रेफर […]
विज्ञापन
लारवाही बरदाश्त नहीं
डीएम ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए बैठक
बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण कार्य है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. मरीजों को रेफर करने की प्रथा को बंद करने की चेतावनी दी गयी. मरीजों को हर संभव इलाज करने को कहा गया.
संस्थागत प्रसव महत्वपूर्ण कार्यक्रम : संस्थागत प्रसव कार्य को बढ़ावा देने को कहा गया. प्रसव कराने आनेवाली महिलाओं को रेफर करने की आदत में सुधार लाने को कहा गया. सभी प्रभारियों को चेतावनी दी गयी कि कार्य में सुधार लाएं. मरीजों की सेवा करने की आदत डालें. संस्थागत प्रसव सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है. ऐसी शिकायत मिल रही है कि दर्द से कराहती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है.
कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में एकंगरसराय के चिकित्सा प्रभारी के वेतन को बंद करने का आदेश दिया गया है. सख्त आदेश दिया गया कि संस्थागत प्रसव कार्य में सुधार लाएं.
बिंद पीएचसी में एंबुलेंस की होगी व्यवस्था : बिंद पीएचसी में एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया है. यहां एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है.
बायोमीटरिक के आधार पर वेतन भुगतान : बायोमीटरिक सिस्टम को कारगर बनाने को कहा गया. इसी के आधार पर वेतन भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




