मॉडल डीड पर जमीन की हुई रजिस्ट्री

Updated at : 05 Apr 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडल डीड पर जमीन की हुई रजिस्ट्री

पांचवें दिन भी जमीन निबंधन कार्य ठप,दिन भर पसरा रहा सन्नाटा बिहारशरीफ : दस्तावेज नवीसों का लाइसेंस रद्द किये जाने के बाद से जिले में जमीन निबंधन कार्य ठप हैं. पांचवें दिन सोमवार को एक कागज पेश किया गया. मॉडल डीड के आधार पर जिले में एक जमीन का निबंधन किया गया. लोगों से गुलजार […]

विज्ञापन

पांचवें दिन भी जमीन निबंधन कार्य ठप,दिन भर पसरा रहा सन्नाटा

बिहारशरीफ : दस्तावेज नवीसों का लाइसेंस रद्द किये जाने के बाद से जिले में जमीन निबंधन कार्य ठप हैं. पांचवें दिन सोमवार को एक कागज पेश किया गया.
मॉडल डीड के आधार पर जिले में एक जमीन का निबंधन किया गया. लोगों से गुलजार रहने वाला निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा हैं. 30 मार्च से ही जिले में निबंधन कार्य रूका हुआ है. हालांकि प्रशासन द्वारा निरंतर कहा जा रहा है कि मॉडल पेपर पर निबंधन कार्य जारी है. फिर भी लोग निबंधन कार्य से परहेज कर रहे है.
जमीन निबंधन नहीं होने से विभाग को जहां राजस्व की हानि हो रही है, वही जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है. खासकर बेटियों की शादी तय कर चुके पिता का तनाव बढ़ गया है. दस्तावेज नवीसों द्वारा 30-31 मार्च को हड़ताल पर रहने के कारण जिले के सभी कार्तिबों का विभाग द्वारा कर दिया गया है. हर दिन विभाग को करीब एक करोड़ रुपये राजस्व की क्षति हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन