राजबल्लभ, सुलेखा समेत अन्य आरोपितों की हुई पेशी

Updated at : 03 Apr 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
राजबल्लभ, सुलेखा समेत अन्य आरोपितों की हुई  पेशी

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में चर्चित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ तथा अन्य आरोपितों राधा देवी, सुलेखा देवी, छोटी देवी, टुसी देवी व संदीप सुमन की पेशी की गयी़ सभी आरोपितों की अगली पेशी इसी कोर्ट में 16 अप्रैल को होगी. जानकारी के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे रश्मि शिखा के कोर्ट में चर्चित नाबालिग छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ तथा अन्य आरोपितों राधा देवी, सुलेखा देवी, छोटी देवी, टुसी देवी व संदीप सुमन की पेशी की गयी़ सभी आरोपितों की अगली पेशी इसी कोर्ट में 16 अप्रैल को होगी. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने का दावा करने के बावजूद अब तक दाखिल नहीं कर पायी है.

गौरतलब है कि छह फरवरी को नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के तहत इंग्लिश पर स्थित विधायक आवास में धोखे से पार्टी के नाम पर नाबालिग छात्रा को लेकर जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. सुलेखा सहित उसकी मां, पुत्री, मौसेरी बहन व दामाद इस षड्यंत्र में शामिल थे. जिसके तहत तीन आवासों की कुर्की जब्ती भी की गयी थी. अब तक सभी विचाराधीन कैदी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन