नाबालिग छात्रा दुष्कर्म मामला : राजबल्लभ 48 घंटे के रिमांड पर
Updated at : 15 Mar 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नवादा के विधायक राजबल्लभ यादव को नालंदा पुलिस ने सोमवार को दो दिनों के रिमांड पर लिया है. कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस आरोपित विधायक को सोमवार की सुबह मंडल कारा से अपने साथ लेकर किसी गुप्त स्थान पर ले गयी और पूछताछ शुरू की. पटना […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नवादा के विधायक राजबल्लभ यादव को नालंदा पुलिस ने सोमवार को दो दिनों के रिमांड पर लिया है. कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस आरोपित विधायक को सोमवार की सुबह मंडल कारा से अपने साथ लेकर किसी गुप्त स्थान पर ले गयी और पूछताछ शुरू की. पटना प्रक्षेत्र पटना के डीआइजी शालीन भी नालंदा पहुंचे हुए हैं.
वीडियो फुटेज में कारनामे कैद
सूत्रों की मानें, तो घटनावाले दिन के संबंध में विशेष जानकारी लेने में जुटी है़ इसके अलावा विधायक के आत्मसर्मपण से पूरे मामले की सूत्रधार सुलेखा का वह वीडियो फुटेज भी विधायक के समक्ष रखा गया है, जिसमें सुलेखा ने विधायक के कारनामों की पोल खोली थी.
सूत्र बताते हैं कि सुलेखा द्वारा दी गयी. एक-एक जानकारी को पुलिस ने रेकॉर्ड किया है. बताया जाता है कि इसके अलावा एफएसएल टीम की रिपोर्ट और सुलेखा, उसके दामाद, बेटी व मां के स्वीकारोक्ति बयान भी विधायक के समक्ष रखे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




