स्वास्थ्यकर्मियों की भूख हड़ताल कल
Updated at : 12 Mar 2016 11:10 PM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर उठायेंगे आवाज बिहारशरीफ : जिले के स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे. 14 मार्च को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर अपनी एकता दिखायेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन […]
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर उठायेंगे आवाज
बिहारशरीफ : जिले के स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे. 14 मार्च को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर अपनी एकता दिखायेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के जिला मंत्री संजय कुमार ने बताया कि संघ की मांगों में स्वास्थ्य संस्थानों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा स्थायी करने, ठेका-संविदा कर्मी एवं स्कीम वर्कस की ज्वलंत समस्याओं के हल प्रमुख है.
जिला मंत्री ने कहा कि संघ की राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार यह भूख हड़ताल आयोजित की गयी है. कार्यालय अवधि के दौरान भूख हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस कार्यक्रम में जिले भर के स्वास्थ्य कर्मी भाग लेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया है कि प्रस्तावित भूख हड़ताल एवं धरना कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेकर अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करें. उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल से संबंधित सूचना सिविल सर्जन को संघ की ओर से दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




